Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या हैं सामान्य सेक्स समस्याएं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या हैं सामान्य सेक्स समस्याएं...
FILE
वर्तमान समय में तनाव भरी जीवनशैली के कारण लोगों की सेक्स लाइफ में समस्याएं होना आम बात है। कई बार सेक्स के दौरान किसी कारण से असंतुष्ट होने या सेक्स से अरुचि हो जाने से सेक्स लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ता है।

लेकिन हमेशा याद रखें कि सेक्स संबंधी समस्या आने पर खुद की इलाज करने या किसी नीम-हकीम से कोई दवा नहीं लेते हुए किसी डॉक्टर से या फिर सेक्स काउंसलर से कंसल्ट करना चाहिए।

पिछले दिनों हुए एक सर्वे के मुताबिक 18 से 59 वर्ष के पुरुषों और महिलाओं के बीच हुए सर्वे में 43% महिलाएं और 31% पुरुषों में कोई न कोई लैंगिक विकार पाये गये।
करोड़ों लोगों को है सेक्स संबंधी समस्याएं, पढ़े अगले पन्ने पर...

अनुमान है कि भारत में करीब दस करोड़ लोगों के सेक्स समस्या से पीडि़त होने की संभावना है। दरअसल, सेक्स समस्याएं लोगों के जागरूक न होने, समय पर डॉक्ट‍र को कंसल्ट न करने और काउंसलर को सभी बाते खुलकर न बताने के कारण बढ़ रही हैं।
आइए जानें कौन-कौन सी सामान्य सेक्स समस्याएं हैं जिनसे लोग आमतौर पर पीडि़त होते हैं, अगले पन्ने पर...

सेक्स संबंधी समस्या नं. 1 - पुरुष के लिंग में उत्तेजना न आना, उत्तेजना आकर शीघ्र ही खत्म हो जाना, उत्तेजना आते ही वीर्य निकल जाना आदि पुरूषों में आम सेक्स समस्याएं हैं।
क्या है सेक्स संबंधी समस्या नं. 2, अगले पन्ने पर...

पुरूषों का स्त्री के सामने आते ही घबरा जाना, वीर्य निकल जाना इत्यादि भी सेक्स समस्याओं के अंतर्गत ही आता है। जिससे पुरूष स्त्री से दूर-दूर भागने लगते हैं और अपनी बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं।
क्या है सेक्स संबंधी समस्या नं.3, अगले पन्ने पर...

शुक्राणुओं में कमी - पुरुष के वीर्य में शुक्राणु होते हैं। ये शुक्राणु स्त्री के डिम्बाणु को निषेचित कर गर्भ धारण के लिये जिम्मेदार होते हैं। वीर्य में इन शुक्राणुओं की तादाद कम होने को शुक्राणु अल्पता की स्थिति कहा जाता है। शुक्राणु अल्पता को ओलिगोस्पर्मिया कहते हैं। जो की पुरूषों में होने वाली एक गंभीर सेक्स समस्या है।

कई पुरूषों के वीर्य में शुक्राणुओं ही नहीं होते, इस स्थिति को एज़ूस्पर्मिया कहा जाता है। इस समस्या के होने पर पुरुष संतान पैदा करने योग्य नहीं होते हैं। यह भी परूषों के लिए एक गंभीर सेक्स समस्या है। क्यों होती है पुरूषों को सेक्स से अनिच्छा, अगले पन्ने पर...

पुरूषों में उम्र के बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है और इसके कारण सेक्स इच्छा में कमी भी हो सकता है।
महिलाओं की सबसे आम सेक्स संबंधी समस्या, अगले पन्ने पर...

सेक्‍स इच्‍छा में कमी के कारण : महिलाओं को सबसे अधिक शिकायत यौनेच्छा की कमी होती है। कई महिलाओं की सेक्स करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं होती, यानी उनकी सेक्स भावना बिल्कुल खत्म हो चुकी होती है जो कि एक गंभीर सेक्स समस्या है। कई बार ये स्थिति मेनोपोज के बाद आती है तो कई महिलाओं में मेनोपोज से पहले ही महिलाओं मे सेक्स के प्रति अनिच्छा हो जाती है।
महिलाओं में सामान्‍य सेक्‍स समस्‍यायें, अगले पन्ने पर...

योनि से सफेद, चिपचिपा गाढ़ा स्राव होना आज युवावस्था की महिलाओं के लिए भी आम समस्या हो गई है। सामान्य भाषा में इसे सफेद पानी यानी ल्यूकोरिया कहा जाता है।
यौन बीमारियां भी है बड़ा कारण, अगले पन्ने पर...

कई कारणों से महिलाओं को योनि में खुजली होने लगती है। इसके कई कारण जैसे इन्फेक्शन होना,ठीक से सफाई न होना, रोजाना कब्ज रहना और संभोग करने वाले व्यक्ति के यौनांगों में इन्फेक्शन होना,रक्त विकार इत्यादि इसके प्रमुख कारण हैं।

कई बार प्यूविक हेयर्स की ठीक से सफाई न करने के कारण उनमें स्थिति कीटाणु योनि मार्ग में प्रविष्ट होकर कई योनि गर्भाशय संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकते हैं। यौनांगों की इसीलिए ठीक तरह से सफाई होना बेहद आवश्यक है।
सावधानी जरूरी है, अगले पन्ने पर...

कई बार स्तनों में दर्द होने पर लड़कियां इसे आम बीमारी समझ कर लापरवा‍ही बरतती है, लेकिन ये दर्द बढ़कर स्तन कैंसर का रूप भी ले सकता है। इसीलिए किसी भी तरह के बड़े खतरे को टालने के लिए जरूरी है डॉक्टर की सही समय पर सलाह लेना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi