Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुंबन : होंठों का मिलन या उससे कुछ ज्यादा!

Advertiesment
हमें फॉलो करें चुंबन : होंठों का मिलन या उससे कुछ ज्यादा!

इन दिनों चुंबन इतना आम हो गया है कि ज्यादातर लोग यह तक सोचने की जहमत नहीं उठाते कि यह महज होंठों का मिलन है या उससे कहीं कुछ ज्यादा।


 
FILE


चुंबन सिर्फ प्रेम और स्नेह जताने का तरीका नहीं है। अगर हम अमेरिका में हुए एक अध्ययन को सही मानें तो यह लोगों की जिंदगी से अनचाहे लोगों को अलग करने और मनचाहे लोगों को जोड़नका प्राकृतिक तरीका भी है।

अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि चुंबन से दिए गए संदेश का रूमानी रिश्तों पर खासा असर होता है और उन्हें खत्म करने में भी इसका बड़ा हाथ हो सकता है।

webdunia
WD


साइंस डेली के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ एल्बेनी के प्रोफेसर तथा मुख्य अध्ययनकर्ता गोर्डन जी. गैलप कहते हैं, '' दो लोगों को रूमानी तरीके से जोड़ने में कई ताकतों का हाथ होता है, लेकिन खासतौर पर पहला चुंबन काम बना सकता है।

अध्ययन से यह भी पता चला है कि लिंगभेद भी चुंबन के महत्व और प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुरुष यौन संबंध बनाने या उसके लिए मनाने की परिणति के माध्यम के रूप में चुंबन लेते हैं, जबकि महिला सिर्फ अपने रिश्ते व्यवस्थित करने और उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए होंठों का मिलन कराती है। साथ ही वह अपने साथी की प्रतिबद्धता देखने और समय-समय पर उसे तरोताजा करने के लिए चुंबन का सहारा लेती है।

सबसे अहम तथ्य तो यह सामने आया कि लिप लॉक से रक्तसंचार में सुधार आता है और हेल्दी हारमोंस का प्रवाह बढ़ता है। दूसरा यह कि हल्के-फुल्के चुंबन से रिश्तों में नजाकत और प्रगाढ़ता आती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi