Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शरद पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त 2022 : कब व कितनी बजे होगा चंद्रोदय, पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक है

हमें फॉलो करें sharad purnima vrat
9 अकटूबर 2022 रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन दूध पीने और पिलाने का प्रचलन है। इस दिन चंद्रमा धरती के अति निकट होता है जिसके चलते सबसे बड़ा चांद दिखाई देता है। कहा जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। आओ जानते हैं कि पूर्णिमा तिथि कब प्रारंभ होकर कब समाप्त होगी, कब दिखाई देगा चांद और क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
शरद पूर्णिमा तिथि, डेट एंड समय | Sharad purnima date and time : पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी। ये तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
 
चंद्रोदय का समय | 9 October 2022 moonrise time: शाम 6 बजकर 11 मिनट पर चंद्रमा उदय होगा, जो अलग-अलग जगह पर स्थानीय समय के अनुसार दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। 
webdunia
शरद पूर्णिमा के शुभ योग | Sharad purnima ke shubh yog:
 
योग ध्रुव- शाम की 06:36 तक रहेगा। इसके बाद व्याघात।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06:31 से शाम 04:21 तक।
 
शरद पूर्णिमा 2022 के शुभ मुहूर्त | Sharad purnima 2022 ke shubh muhurat:
 
अभि‍जीत मुहूर्त : सुबह 11:45 से 12:31 तक।
अमृत काल : सुबह 11:42 से दोपहर 01:15 तक।
विजय मुहूर्त : शाम 02:24 से 03:11 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:09 से शाम 06:33 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:20 से रात्रि 07:33 तक।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरद पूर्णिमा की खीर का सेहत से क्या है कनेक्शन