Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तकनीकी चौकसी

हमें फॉलो करें तकनीकी चौकसी
- राजीव गुप्ता

सेंसेक्स : बढ़त पर 11370 तक जा सकता है
11023 पर स्थित सेंसेक्स लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसके लिए नीचे में 10875 और 10700 के समर्थन बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके नीचे इसमें दबाव पुुनः बढ़ सकता है। ऊपर में 11000 का प्रमुख प्रतिरोध ब्रेक हो चुका है। बढ़त जारी रहने पर यह 11370, 11635 और 12600 तक जा सकता है।

उतार-चढ़ाव की संभावना!
बाजार में स्थिति लगातार तेजी की ही बनी हुई है, परंतु ऊपरी स्तर पर बढ़त की तीव्रता की वजह से खतरा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में बाजार में बढ़त के साथ जबर्दस्त चंचलता भी दिखाई दे सकती है।

कोर प्रोजेक्ट : 97 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 64 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 78 और 66 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 104 के ऊपर जाने पर यह 107, 114 और 122 तक जा सकता है।

बजाज हिन्दुस्तान : 76 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 38 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 67 और 62 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 80 के ऊपर जाने पर यह 83, 87 और 98 तक जा सकता है।

इंडियन बैंक : 115 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 63 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 100 और 92 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 118 के ऊपर जाने पर यह 121, 124 और 130 तक जा सकता है।

लेंको इंफ्रा : 212 पर स्थित अंश लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसने अपने सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 190 और 175 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रख सकते हैं और गिरावट पर नए निवेश पर भी विचार कर सकते हैं।

ओरिएंटल बैंक : 140 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 95 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 320 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 131 और 125 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 147 के ऊपर जाने पर यह 151, 158 और 170 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi