Share Bazar %e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0 107080200074_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका की चपेट में सभी शेयर बाजार

Advertiesment
अमेरिका शेयर बाजार
31 जुलाई को अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर 1 अगस्त को एशिया के सभी शेयर बाजारों एवं ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार पर देखने को मिला तथा ये सभी शेयर बाजार औंधे मुँह ढह गए। इसके परिणामस्वरूप ऑस्ट्रेलिया, लंदन एवं एशिया के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट का दौर चल पड़ा। मुंबई शेयर सूचकांक में भी 615.22 अंकों की तीसरी बड़ी गिरावट रही।

31 जुलाई को अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों सूचकांक क्रमशः डो जोन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 इंडेक्स एवं नैस्डेक में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन डो जोन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 146.32 अंक गिरा, जबकि स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 इंडेक्स में 18.64 अंक एवं नैस्डेक में 37.01 अंकों की गिरावट रही।

ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजारों में सितंबर 2001 के बाद एक दिन की सबसे ब़ड़ी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 203 अंक अथवा 3.3 प्रश गिरकर बंद हुआ। अन्य सूचकांक भी 198.1 अंक गिरकर बंद हुए।

जापान : टोक्यो का बेंचमार्क निक्केई सूचकांक मार्च मध्य के बाद के सबसे निचले स्तर तक जा पहुँचा। ब्लू चिप निक्केई 225 स्टॉक एवरेज 377.91 अंक या 2.2 प्रश गिरकर बंद हुआ, जो कि 16 मार्च के बाद सबसे निचला स्तर है। यहाँ टॉपिक्स इंडेक्स में 37.33 अंकों की गिरावट रही।

चीन : चीन में बिकवाली दबाव की वजह से ए श्रेणी के सूचकांकों में खासा उतार-चढ़ाव रहा तथा ये भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हालाँकि सत्र के दौरान सूचकांक ऊँचे स्तर तक पहुँचे, लेकिन अन्य एशियाई शेयर बाजारों की भारी गिरावट से चीनी शेयर बाजार अछूते नहीं रह सके। शंघाई कॉम्पोजिटइंडेक्स 170.47 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसमें ए श्रेणी के सूचकांकों में 178.31 अंक की गिरावट रही। बी श्रेणी के सूचकांकों में भी 16.69 अंकों की गिरावट रही।

कोरिया : सिओल के शेयर बाजार कॉस्पी इंडेक्स 76.82 अंकों अथवा 4 प्रश की गिरावट केसाथ बंद हुए।

ताईवान : ताईपेई के शेयर बाजार भारित सूचकांक 395.37 अंक अथवा 4.3 प्रश की गिरावट के साथ बंद हुआ।

हांगकांग : हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 3.15 प्रश गिरकर बंद हुआ।

फिलीपींस : मनीला में प्रमुख शेयर सूचकांक दो माह के निम्नतम स्तर तक गिर गया। मनीला का कॉम्पोजिट इंडेक्स 74.75 अंक गिरा, जोकि 30 मई के बाद की सबसे अधिक गिरावट है। ऑल शेयर इंडेक्स 46.61 अंक गिरकर बंद हुए।

योरपीय बाजार
लंदन के प्रमुख एफटीएसई 100 इंडेक्स में दिन के कारोबार में 152.5 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जर्मनी के डैक्स-30 इंडेक्स एवं फ्रांस के सीएसी-40 इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi