sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार

Advertiesment
हमें फॉलो करें शेयर बाजार
मुंबई , बुधवार, 6 जनवरी 2010 (16:07 IST)
FILE
भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में हल्की मुनाफा वसूली रही। दिन के अंत में बाजार में फिर खरीदारी का माहौल बना और बाजार सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 15 अंकों की बढ़त के साथ 17701 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4 अंक बढ़कर 5282 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के बाजार में ग्रेसिम इंडस्ट्री, टाटा पावर, सिपला, रैनबैक्सी लैब, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, रिलायंस इन्फ्रा स्ट्रक्चर, हिन्डाल्को, सैल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। (वेबदुनियन्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi