Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेन्सेक्स 170 अंक उछला

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेन्सेक्स बंबई स्टॉक एक्सचेंज
मुंबई (भाषा) , गुरुवार, 6 सितम्बर 2007 (23:15 IST)
कल के संक्षिप्त ठहराव के बाद शेयर बाजार ने गुरूवार को वापसी की और बंबई शेयर बाजार का सेन्सेक्स 170.16 अंक की तेजी के साथ छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

बाजार को आर्थिक विकास के तिमाही आँकड़ों से काफी समर्थन मिला, जबकि निगमित कंपनियों के प्रदर्शन से भी उसमें जान आई। प्रत्यक्ष कर वसूली चालू वित्त वर्ष के पहले पाँच महीनों के दौरान 42 प्रतिशत बढ़ गई है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज ने कमजोर एशियाई रूख के विपरीत प्रतिक्रिया दी और शुरूआती झटके के बाद अंतत: उबरने में सफल रहा। सेन्सेक्स 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 15616.31 पर बंद हुआ। कल यह 15446.15 था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi