Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स 138 अंक टूटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेंसेक्स
मुंबई , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (17:35 IST)
औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति से जुड़ी अच्छी खबरों के बावजूद आईटी शेयरों में बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 138.35 अंक की गिरावट के साथ 16,037.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के निचले स्तर 15,962.59 अंक पर आ गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.70 अंक कमजोर होकर 4,831.25 अंक पर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि आज की गिरावट की मुख्य वजह इंफोसिस द्वारा आय में कमी आने का अनुमान व्यक्त करना और यूरोप में ऋण संकट को लेकर चिंता है। इस दौरान रिफाइनरी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक फर्म इंफोसिस का शेयर 8 प्रतिशत से अधिक टूट गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी डेढ़ प्रतिशत की गिरावट आई। इन दोनों कंपनियों का सेंसेक्स में करीब 20 प्रतिशत भारांश है।

बाजार ने औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि और मुद्रास्फीति में नरमी जैसी सकारात्मक खबरों को भी नजरअंदाज कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi