Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Share Market : Sensex में मामूली गिरावट, Nifty भी रहा स्थिर

आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स लाभ में रहे

हमें फॉलो करें Share Market : Sensex में मामूली गिरावट, Nifty भी रहा स्थिर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (16:36 IST)
Share bazaar News: हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार को मामूली 36.22 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी लगभग स्थिर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) की धारणा प्रभावित हुई।

 
बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही : 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही। अंत में यह 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 264.77 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.30 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र गिरावट के साथ 24,320.55 अंक पर बंद हुआ।
 
ये शेयर रहे लाभ व नुकसान में : सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
एशिया व अमेरिका के बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार सकारात्मक दायरे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.70 डॉलर प्रति बैरल रहा।

 
FII ने 1241 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे : शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,241.33 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। उतार-चढ़ावभरे कारोबार में एनएसई निफ्टी शुक्रवार को 21.70 अंक की बढ़त के साथ नए शिखर 24,323.85 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,996.60 अंक पर बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनियाभर में बढ़ा वैश्विक तापमान, जून माह अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज