Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

Advertiesment
dollar rupee
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे टूटकर 82.09 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपए पर दबाव पड़ा। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। उसके बाद यह और टूटकर 24 पैसे के नुकसान के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 105.22 पर आ गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.94 प्रतिशत चढ़कर 83.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में फ्लू का कहर, 87 लाख से ज्यादा संक्रमित, 4500 की मौत