Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स 787 अंक उछला, निफ्टी में भी रही बढ़त

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स 787 अंक उछला, निफ्टी में भी रही बढ़त
, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (16:51 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 786.74 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 60,746.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 826.85 अंक तक उछल गया था। इसी प्रकार निफ्टी में भी बढ़त रही।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 225.40 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 18,012.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Morbi Bridge Collapse : मोरबी ब्रिज हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख, बोलीं- बहुत चिंतित हूं...