Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

वैश्विक शेयर बाजारों की कमजोरी से सेंसेक्स 319 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 90.8 अंक की गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai Stock Exchange
, शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (11:52 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 320 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 319.3 अंक टूटकर 58,800.42 अंक पर आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी 90.8 अंक गिरकर 17,539 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऐक्सिस बैंक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई, वहीं टाटा स्टील, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और डॉ. रेड्डीज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 337.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,119.72 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,629.80 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 90.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,509.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?