Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियाई बाजारों में गिरावट से सेंसेक्स 153 अंक गिरा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें एशियाई बाजारों में गिरावट से सेंसेक्स 153 अंक गिरा, निफ्टी में भी रही गिरावट
, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (10:55 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार भी नरम रहे। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,472.07 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर रहा।
ALSO READ: चीन के खिलाफ दक्षिण एशिया में भारत की 'वैक्सीन कूटनीति'
सेंसेक्स की कंपनियों में ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट में रही। इनके विपरीत बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त में रहे। गुरुवार को सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 49,624.76 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर बंद हुआ था।
ALSO READ: व्हाइट हाउस ने जताई आशा, हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारत-अमेरिकी रिश्ते और होंगे मजबूत
गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जीवन में पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को पार किया थ हालांकि बाद में मुनाफावसूली होने से सेंसेक्स लुढ़क गया था। एशियाई शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के 1 दिन बाद शुक्रवार को दोपहर के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को पूंजी बाजार में 1,614.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत फिसलकर 55.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : किसान कानूनों को स्थगित नहीं, रद्द कराना चाहते हैं किसान, आज 11वें दौर की बात