Publish Date: Mon, 04 Dec 2023 (10:26 IST)
Updated Date: Mon, 04 Dec 2023 (10:35 IST)
Share bazaar News: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद 4 राज्यों के आए चुनाव परिणामों में से भाजपा को 3 राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद शेयर बाजार ऑल टाइम ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। आज सोमवार को शेयर बाजार खुले के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 877.43 अंक उछलकर 68,358.62 पर तथा निफ्टी 284.80 अंक चढ़कर 20,552.70 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर भी उछल गए हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta