Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बकरीद के अवसर पर बंद रहे BSE और NSE, अब शुक्रवार को होगा कामकाज

हमें फॉलो करें बकरीद के अवसर पर बंद रहे BSE और NSE, अब शुक्रवार को होगा कामकाज
, गुरुवार, 29 जून 2023 (11:25 IST)
मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) गुरुवार को ईद-उल-अजहा या बकरीद के अवसर पर बंद रहे। महाराष्ट्र सरकार ने बकरीद के अवसर पर 29 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उसे ध्यान में रखते हुए दोनों शेयर बाजारों में कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है।
 
बुधवार को शेयर बाजार अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 499.39 अंक यानी 0.79 प्रतिशत बढ़कर 63,915.42 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 154.70 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 18,972.10 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सामान्य कारोबारी दिनों की तरह इन बाजारों में कारोबार होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2024 से पहले मोदी सरकार और भाजपा संंगठन में फेरबदल की अटकलें, मॉनसून सत्र से पहले नए चेहरों की एंट्री संभव