Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख

हमें फॉलो करें एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख
, शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2008 (12:17 IST)
-वेबदुनिया डेस्क

अमेरिकी बाजारों में हुई रिकवरी के बावजूद एशियाई बाजारों से मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 290.82 अंकों की बढ़त लेकर 8,749.27 पर खुला। इसमें 3.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। पर एशियाई बाजारों से गिरावट है। हांगकांग का हैंगसेंग, ताईवान इंडेक्स, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सभी गिरावट के साथ चल रहे हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि इस समय शेयर बाजारों में उछाल लंबे समय तक नहीं रहेगा। इस कारण से निक्केई अगले सप्ताह तक 8,400 से 8,800 बीच ही कारोबार करेगा। बाजार में उछाल आने की कोई वजह नहीं, बल्कि ये नैचुरल रिस्पांस है। इतनी गिरावट के बाद आमतौर पर बाजार में थोड़ी रिकवरी आना लाजमी है।

शंघाई और निक्केई को छोड़कर KOSPI, हैंगसैंग और Straits Times सभी लाल निशान पर कारोबार करते देखे गए। हालाँकि ऑस्ट्रेलियाई बाजार भी आज 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर खुले।

गुरुवार को वॉल-स्ट्रीट पर भी कारोबार बढ़कर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के चलते बाजारों में निवेशकों का विश्वास लौटा।
बेंचमार्क इंडेक्स डाउ जोन्स 401 अंक की बढ़त लेकर 8,979 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में भी 89 अंकों की बढ़त देखी गई और नैस्डैक 1,717 पर बंद हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi