बाजार में एक बार फिर अच्छा कारोबार हुआ। शेयर बाजार में धातु, पब्लिक सेक्टर यूनिट स्टॉक की माँग बनी रही, जबकि ऑटो और आईटी क्षेत्रों में गिरावट रही। एशियाई बाजार और भारतीय बाजार मिल गए। यूरोपीय बाजार भारतीय बाजार के बाद खुला था, लेकिन इसके बावजूद उसमें जमकर कारोबार हुआ।
मिडकैप और स्माल कैप स्टॉक की माँग से बाजार की रौनक बनी रही। दूसरी तरफ ऑटो, टेलीकॉम और फार्मा कम्पनियों का कारोबार कमजोर रहा। आलोक इंडस्ट्री, रिलायंस एनर्जी, हिंडाल्को, नाल्को, एडलैब्स, आईनॉक्स, सुलजोन एनर्जी और आइडिया टॉप गैनरर्स रहे।
जिनकी चर्चा रही-
वीएसएनएल ने वीएसएनएल लंका लिमिटेड के 10 प्रतिशत पैडअप कैपिटल बेचा।
बैंक ऑफ इंडिया ने क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लैसमेंट (क्यूआईपी) रूट के जरिये 37772600 के इक्विटी शेयर जारी किए।
शुक्रवार शेयर बाजार के लिए नया दिन रहेगा। इसमें बाजार के अच्छे कारोबार करने की उम्मीद है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि शुक्रवार को बाजार 80- 120 प्वॉइंट के अंतर से खुलेगा, जिससे सेंसेक्स 20320 से 20340 के बीच हो सकता है। अगर बाजार में तेजी बनी रही तो सेंसेक्स 20450 से 20500 तक भी जा सकता है।
संभावना है कि ऑइल, पॉवर, मेटल, इंटरटेंमेंट स्टॉक्स में शुक्रवार को उछाल रहेगी और ये बाजार में इनकी माँग रहेगी। कैर्न इंडिया, पार्श्वनाथ, इंडियन ऑइल, रिलायंस एनटीपीसी, टाटा स्टील, नाल्को, हिंडाल्को पर लोगों की खास निगाह रहेंगी।
कैसा हो सकता है शुक्रवार को बाजार-
कैर्न इंडिया : सीएमपी 243 - अगर शुकवार को यह 238 तक भी रहा तो बाद में 255/258 तक जा सकता है।
इंडियन ऑइल : सीएमपी 713- 700 के ऊपर भी रहा तो इसका लक्ष्य 730/745 होगा।
टाटा स्टील : सीएमपी 905- यह 895 के ऊपर भी रहा तो इसका लक्ष्य 925/935 तक होगा।
नेशनल एल्यूमिनियम : सीएमपी 480- अगर शुक्रवार को यह 470 के ऊपर भी रहा तो इसका लक्ष्य 495/505 तक होगा।
*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।