Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 (17:19 IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2025 (17:27 IST)
Jatoli Shiv Temple Himachal Pradesh: शिव हिन्दुओं के आराध्य देवता हैं। समूचे भारत में भागवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं जिनसे भक्तों की विशेष आस्था जुड़ी है। ऐसा ही एक मंदिर है हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित जटोली शिव मंदिर ये एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। यह मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की आवाज आती है। जी हां ये सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन वहां जाने पर जब आप मंदिर के पत्थर थपथपाते हैं तो डमरू की ध्वनि साफ सुनाई देती है। आइये वेबदुनिया हिंदी पर आज आपको जटोली शिव मंदिर के बारे में बताते हैं ।
मंदिर की विशेषताएं
जटोली शिव मंदिर लगभग 108 फीट ऊंचा है और इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित है। इसका निर्माण बेहद मजबूत पत्थरों से किया गया है। मंदिर के पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की आवाज आने की मान्यता है। यह मंदिर की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। मंदिर के शिखर पर एक विशाल सोने का कलश स्थापित है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। मंदिर में एक विशाल स्फटिक शिवलिंग स्थापित है।
मंदिर में क्या देखें?
मंदिर का मुख्य आकर्षण इसका विशाल स्फटिक शिवलिंग है। मंदिर परिसर में स्वामी कृष्णानंद की समाधि भी स्थित है। मंदिर के आसपास का प्राकृतिक दृश्य बेहद खूबसूरत हैं और यहां की अध्यात्मिक शांति को अधिक सुन्दर बनाते हैं।
कैसे पहुंचें जटोली शिव मंदिर?
जटोली शिव मंदिर सोलन शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है। आप सोलन से बस या टैक्सी द्वारा जटोली पहुंच सकते हैं। जटोली शिव मंदिर एक अद्भुत वास्तुशिल्प का नमूना है और यह हिमाचल प्रदेश का गौरव है। यह मंदिर शांति और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यदि आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो जटोली शिव मंदिर जरूर देखें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।