Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 (10:14 IST)
Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 (10:25 IST)
mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और रात्रि जागरण करते हैं। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है और भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पूजन सामग्री के बारे में...
ALSO READ: महाशिवरात्रि की कथा
महाशिवरात्रि पूजन सामग्री:
• शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति
• कुशासन
• सुगंधित पुष्प,
• बिल्वपत्र,
• धतूरा,
• भांग,
• बेर,
• आम्र मंजरी,
• जौ की बालें,
• तुलसी दल,
• मंदार पुष्प,
• गाय का कच्चा दूध,
• ईख का रस,
• दही,
• शुद्ध देशी घी,
• शहद,
• गंगा जल,
• पवित्र जल,
• कपूर,
• धूप,
• दीप,
• रूई,
• मलयागिरी,
• चंदन,
• पंचफल,
• पंचमेवा,
• पंचरस,
• इत्र,
• गंध,
• रोली,
• मौली,
• जनेऊ,
• पंच मिष्ठान्न,
• रत्न,
• सोना,
• चांदी,
• दक्षिणा,
• पूजा के बर्तन,
• शिव-पार्वती की श्रृंगार सामग्री,
• वस्त्राभूषण आदि।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए ये 2 समय हैं सर्वश्रेष्ठ, पूजन का मिलेगा लाभ