Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्राद्ध करते समय में क्या करें, क्या नहीं (10 बातें)

Advertiesment
हमें फॉलो करें
श्राद्ध में कुछ वस्तुओं का विशेष महत्व है तथा कुछ का निषेध है। आइए जानें 10 महत्वपूर्ण बातें....

महत्वपूर्ण वस्तुओं में चांदी के बर्तन, कुश, गौ, काला तिल हैं।

कुश तथा काला तिल भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न माने गए हैं तथा चांदी भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न माने गए हैं।

महुआ तथा पलाश के पत्र अत्यंत पवित्र माने गए हैं।

गौ दुग्ध, गंगाजल का प्रयोग श्राद्ध के कर्मफल को कई गुना बढ़ा देता है।

webdunia

तुलसी के प्रयोग से पितृ अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

पितरों का वर्ण रजत समान धवल तथा उज्ज्वल होता है इसलिए उनके कर्म में श्वेत तथा हल्की गंध के पुष्पों का प्रयोग ठीक माना जाता है।

श्राद्ध स्थान को गोबर से लीपकर शुद्ध किया जाता है। तीर्थ स्थान में श्राद्ध करना करोड़ों गुना फलदायक माना जाता है।

श्राद्ध में निषिद्ध दंतधावन, ताम्बूल सेवन, तैल मर्दन, उपवास, स्त्री संभोग, औषध ग्रहण तामसिक माना जाता है।
webdunia

पीतल तथा कांसी के पात्र शुद्ध माने गए हैं। लौह पात्र अशुद्ध माने गए हैं।

गंधों में खस, श्रीखंड, कपूर सहित सफेद चंदन पवित्र तथा सौम्य माने गए हैं, बाकी निषिद्ध हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्राद्ध करने की सबसे सरल विधि....16 बातें जरूर पढ़ें