Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कैसे कराएं, यह 14 बातें बहुत काम की हैं, जरूर पढ़ें

Advertiesment
श्राद्ध का अर्थ
श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण भोज का विशेष महत्व है। आइए जानें कुछ खास बातें... 
 
-श्राद्ध तिथि पर भोजन के लिए, ब्राह्मणों को पहले से आमंत्रित करें।
 
-दक्षिण दिशा में बैंठाएं, क्योंकि दक्षिण में पितरों का वास होता है। 
 
-हाथ में जल, अक्षत, फूल और तिल लेकर संकल्प कराएं।
 
-कुत्ते, गाय, कौए, चींटी और देवता को भोजन कराने के बाद, ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
 
-भोजन दोनों हाथों से परोसें, एक हाथ से परोसा भोजन, राक्षस छीन लेते हैं।
 
-बिना ब्राह्मण भोज के, पितृ भोजन नहीं करते और शाप देकर लौट जाते हैं।
 
-ब्राह्मणों को तिलक लगाकर कपड़े, अनाज और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें।
 
-भोजन कराने के बाद, ब्राह्मणों को द्वार तक छोड़ें।
 
-ब्राह्मणों के साथ पितरों की भी विदाई होती हैं।
 
-ब्राह्मण भोजन के बाद, स्वयं और रिश्तेदारों को भोजन कराएं। 
 
-श्राद्ध में कोई भिक्षा मांगे, तो आदर से उसे भोजन कराएं।
 
-बहन, दामाद और भानजे को भोजन कराए बिना, पितर भोजन नहीं करते।
 
-कुत्ते और कौए का भोजन, कुत्ते और कौए को ही खिलाएं। 
 
-देवता और चींटी का भोजन गाय को खिला सकते हैं।

ALSO READ: श्राद्ध क्या है, श्राद्ध पक्ष को क्यों कहते हैं कनागत...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्राद्ध क्या है, श्राद्ध पक्ष को क्यों कहते हैं कनागत...