Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन में 4 प्रदोष का संयोग, जानिए कब कब करें व्रत

हमें फॉलो करें Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन में 4 प्रदोष का संयोग, जानिए कब कब करें व्रत
, सोमवार, 3 जुलाई 2023 (18:30 IST)
Sawan Vrat 2023: श्रावण का मास 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। कुल 59 दिनों तक सावन का महीना रहेगा, जिसमें 8 सोमवार के साथ ही 5 प्रदोष व्रत भी रखे जाएंगे। हर माह दो प्रदोष आते हैं परंतु इस बार सावन में 4 प्रदोष रहेंगे। आओ जानते हैं कि कब कब यह प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है।
 
पहला प्रदोष : 14 जुलाई को है लेकिन उदयातिथि के अनुसार 15 जुलाई 2023 को रखा जाएगा।
 
दूसरा प्रदोष : 30 जुलाई 2023 रविवार को दूसरा प्रदोष रखा जाएगा। 
 
तीसरा प्रदोष : 13 अगस्त को रखा जाएगा लेकिन उदयातिथि के अनुसार 14 अगस्त 2023 को भी रखा जाएगा।
 
चौथा प्रदोष : 28 अगस्त को रखा जाएगा लेकिन उदयातिथि के अनुसार 29 अगस्त 2023 को भी रखा जाएगा।
webdunia
प्रदोष व्रत का महत्व : धार्मिक मान्यता के अनुसार वर्षभर के हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत (Pradosh vrat) पड़ता है, एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। यह व्रत द्वादशी, त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई है, आप घोर संकट से घिर गए हैं तो आपको भगवान भोलेनाथ की शरण में जाकर उनको प्रसन्न करने के जतन करना चाहिए तथा इसके लिए आपको शिव जी का प्रिय प्रदोष व्रत रखकर प्रदोष काल में उनका पूजन करना चाहिए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 जुलाई 2023 : आपका जन्मदिन