Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावन शिवरात्रि : चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिव : इस दिन 9 चीजें अर्पित करने से होगी मनोकामना पूरी

हमें फॉलो करें सावन शिवरात्रि : चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिव : इस दिन 9 चीजें अर्पित करने से होगी मनोकामना पूरी
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी देवी-देवता का पूजन करने वक्त उनको अनेक चीजें अर्पित की जाती हैं। प्राय: भगवान को अर्पित की जाने वाली हर चीज का फल भी अलग-अलग प्राप्त होता है। 
 
शिवपुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिव है और इस दिन उनको अर्पित करने वाली अलग-अलग चीजों का क्या फल प्राप्त होता है, आइए जानते हैं।
 
क्या चढ़ाने से क्या मिलेगा फल, जानिए...  
 
1* शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
 
2* शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से सौम्यता आती है। 
 
3* शिवजी पर घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है। 
 
4* तिल को गुड़ के साथ चढ़ाने से पापों का नाश होता है। 
 
5* शिवजी पर शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है। 
 
6* जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। 
 
7* गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। 
 
8* शिवजी पर शक्कर चढ़ाने से या जल में शक्कर मिलाकर शिवाभिषेक करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा दरिद्रता चली जाती है। 
 
9* शिवजी पर दूध अर्पित करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा होकर बीमारियां भी दूर होती हैं। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास शिव चतुर्दशी व्रत : 3 खास बातें आपको भी पता होना चाहिए....