Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिव पूजन के 7 सरल उपाय, श्रावण में अवश्य आजमाएं....

Advertiesment
श्रावण मास
श्रावण मास में भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से मनुष्य का कल्याण तो होता ही है, साथ ही वह समस्त संसार के कल्याण के लिए भी महाऔषधि तैयार कर लेता है। पांच तत्व में जल तत्व बहुत महत्वपूर्ण है। पुराणों में शिवाभिषेक का बहुत महत्व बताया गया है। 

अत: मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए श्रावण मास में विशेष उपाय करें :- 

- भगवान को जूही के फूल चढ़ाने से घर में कभी भी अन्न-धान्य की कमी नहीं रहती है। 
webdunia
- श्रावण में हार सिंगार के फूल अर्पण करने से सर्वसुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

- श्रावण मास में शिवजी का सुगंधित पदार्थों से अभिषेक करने से भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होती है। 
webdunia
- श्रावण मास में शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से मनुष्य समस्त भौतिक सुख प्राप्त कर शिवलोक प्राप्त होता है।

- भांग एवं सफेद अकाव के पुष्प चढ़ाने से शिवशंकर प्रसन्न होकर उत्तम आशीर्वाद देते हैं। 
webdunia
- भगवान शिवजी को बिल्वपत्र, कमल पुष्प या कमल गट्टा बीज अर्पण करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
 
- इस माह में भगवान भोलेनाथ को धतूरे के पुष्प अर्पण करने से पुत्र प्राप्ति होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षाबंधन पर धन व ऐश्वर्य प्राप्ति के 6 सरल उपाय