Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति-पत्नी का कलह समाप्त करते हैं कलकलेश्वर महादेव

Advertiesment
श्रावण मास विशेष
अगर पति-पत्नी में मनमुटाव हो तो करें कलकलेश्वर का पूजन

श्रावण मास विशेष

 
FILE


ऐसा कौन-सा लिंग है जिसके दर्शन, पूजन, अभिषेक करने से पति-पत्नी का कलह व मनमुटाव समाप्त होता है। ऐसा लिंग केवल उज्जयिनी में 84 महादेव के अंतर्गत 18वें नंबर पर आने वाले 'कलकलेश्वर महादेव का मंदिर' जो मोदी की गली उज्जैन में स्थित है।

webdunia
FILE


इसका महात्म्य पुराणोक्त स्कन्दपुराण में अवंतिका खण्ड के अंतर्गत इस प्रकार है कि विवाह के पश्चात एक बार पार्वती मां मंडप में मातृकाओं के साथ बैठी थी। उनके मध्य वह कृष्ण वर्ण की दिख रही थी, तभी भगवान शंकर ने उनसे कहा कि महाकाली- तुम आकर मेरे वामांग में बैठो। मेरे पास बैठने पर तुम ऐसी सुंदर दिखोगी, जैसे सफेद चंदन के वृक्ष के पास कोई भुजंग।

इस पर मां पार्वती रूष्ट हो गई। इस बात पर शिव-पार्वती में भयंकर बोलचाल हो गई। तभी इस कोलाहल से भूमि में से एक लिंग उत्पन्न हुआ।


webdunia
FILE

लिंग के मध्य से आवाज आई, उसने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस कलकलेश्वर के पूजन करने से घर में कलह नहीं होता है।

विशेष - चतुर्दशी को इसका पूजन करने से एवं श्रावण मास की आने वाली चतुर्दशी को पंचामृत, रुद्र अभिषेक करने से इस लोक और परलोक में कल्याण होता है तथा पति-पत्नी में कलह समाप्त होता है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi