Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिव उपासना से मिलती है पापों से मुक्ति...

हमें फॉलो करें शिव उपासना से मिलती है पापों से मुक्ति...
शिव पूजन एक नजर में...

 
FILE


प्रत्येक मनुष्य को भगवान की पूजा हमेशा करना चाहिए। घर के मंदिर में शिवालय अवश्य रखना चाहिए, अन्यथा भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है।

शिव महापुराण के अनुसार मनुष्य को पूरे मन, प्रेम एवं लगन से भगवान का पूजन करना चाहिए। पूजा के लिए जरूरी नहीं है कि आप ज्यादा समय और अधिक से अधिक सामग्री चढ़ाएं। बल्कि जब तक आपका मन अच्छा नहीं होगा, तब तक आप पूजा मन लगाकर नहीं कर सकते।

webdunia
FILE


* भगवान शिव मात्र एक लोटा जल, बेलपत्र, मंत्र जप से ही प्रसन्न हो जाते है। अत: मनुष्य अगर शिव का इतना भी पूजन कर लें तो पाप कर्मों से सहज मुक्ति प्राप्त हो जाती है।


webdunia
FILE


* शिव के सिर पर गंगा है, उनके सिर पर चंद्रमा विराजते हैं, उन्हें 'चंन्द्रमौलि' कहते हैं।


webdunia
FILE


* शिव की आराधना, साधना, उपासना से मनुष्य अपने पापों एवं संतापों से इसी जन्म में मुक्ति पा सकता है।


webdunia
FILE


* भोलेनाथ का श्रावण मास में ध्यान करने से मनुष्य की मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण होती हैं।


webdunia
FILE


* सोमवार चंद्रवार है, इसीलिए चंद्रमा को तृप्त करने के लिए कावरिए अपनी कावरों में घंटियां बांधे हुए 'हर बम' ' हर हर महादेव, 'बम बोले बम' 'ॐ नम: शिवाय' आदि कहते हुए शिवधाम जाते हैं।


webdunia
FILE


* जीवन में ॐ नमः शिवाय, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, हनुमान मंत्र, गणेश मंत्र, राम नाम मंत्र का जप करते रहने से जीवन की सारी कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।


webdunia
FILE


* महिलाओं को 'ॐ नमः शिवाय' की जगह 'ॐ शिवाय नमः' का जप करना ज्यादा लाभकारी होता है।


webdunia
FILE


* श्रावण मास में 'बम-बम बोल' और 'ॐ नम: शिवाय' की गूंज सर्वत्र सुनाई देती है।


webdunia
FILE

* भगवान शिव हम सभी के ईष्ट हैं। वे सभी की पीड़ा, दर्द को समझते हैं।

- राजश्री कासलीवाल

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi