Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिव उपासना के 10 पौराणिक राज, जानकर अचंभित रह जाएंगे

हमें फॉलो करें शिव उपासना के 10 पौराणिक राज, जानकर अचंभित रह जाएंगे
हम सभी जानते हैं भगवान शिव की उपासना में बिल्वपत्र का चढ़ावा बहुत ही शुभ और पुण्य देने वाला होता है। बिल्वपत्र का शिव को चढ़ावा जन्म-जन्मान्तर के पाप और दोषों का नाश करता है। किंतु शिवपुराण से साभार आज हम खोल रहे हैं कुछ ऐसे राज जिसमें आप जानेंगे कि बिल्वपत्र के साथ और भी दूसरे फूल-पौधे हैं जो कई गुना फलदायक हैं.... 
1- शास्त्रों के मुताबिक शिव पूजा में एक आंकड़े का फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है।

2 - इसी तरह एक हजार आंकड़े के फूल के बराबर शुभ फल एक कनेर का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मिल जाते हैं।
webdunia
3- एक हजार कनेर के फूल के बराबर एक बिल्वपत्र फल देता है।

4 - हजार बिल्वपत्रों के बराबर एक द्रोण या गूमा फूल फलदायी होता है।
webdunia
5- हजार गूमा के बराबर शुभ फल एक चिचिड़ा चढ़ाने से ही मिल जाता है।

6- हजार चिचिड़ा के बराबर शुभ फल एक कुश का फूल चढ़ाने मिल जाता है।
webdunia
7- हजार कुश फूलों के बराबर फल एक शमी का पत्ता ही दे देता है।

8- हजार शमी के पत्तों  के बराबर शुभ फल एक नीलकमल देता है।
webdunia
9- हजार नीलकमल से ज्यादा एक धतूरा फलदायक होता है। 

10- हजार धतूरों से भी ज्यादा एक शमी का फूल शुभ और पुण्य देने वाला बताया गया है।
webdunia
इस तरह शमी का फूल शिव को चढ़ाना तमाम मनचाही कामनाओं को पाने का सबसे श्रेष्ठ उपाय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाली अमावस्या : आरोग्य और सुख प्राप्ति हेतु यह वृक्ष लगाएं...