Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुड फ्रायडे)
  • तिथि- चैत्र कृष्ण चतुर्थी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग, गुड फ्रायडे
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Baisakhi celebration 2020 : क्या किया जाता है बैसाखी के दिन, जानिए...

हमें फॉलो करें Baisakhi celebration 2020 : क्या किया जाता है बैसाखी के दिन, जानिए...
* पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है, जहां पंथ की नींव रखी गई थी।
 
* सुबह 4 बजे गुरु ग्रंथ साहिब को समारोहपूर्वक कक्ष से बाहर लाया जाता है।
 
* दूध और जल से प्रतीकात्मक स्नान करवाने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को तख्त पर बैठाया जाता है। इसके बाद पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं।
 
* दिन में अरदास के बाद गुरु को कड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाता है।
 
* प्रसाद लेने के बाद सब लोग 'गुरु के लंगर' में शामिल होते हैं।
 
* श्रद्धालु इस दिन कारसेवा करते हैं।
 
* दिनभर गुरु गोविंदसिंह और पंच प्यारों के सम्मान में शबद् और कीर्तन गाए जाते हैं।
 
* इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।
 
* शाम को आग के आसपास इकट्ठे होकर लोग नई फसल की खुशियां मनाते हैं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रविवार, 12 अप्रैल 2020 : आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी