khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इक्कीसवीं सदी में भी होंगे 9 सिंहस्थ

Advertiesment
simhastha Ujjain Kumbha
- आलोक अनु

20वीं सदी के 9 सिंहस्थों में केवल 1 ही शाही स्नान हुआ था जबकि 21वीं सदी के दुसरे सिंहस्थ में दूसरी बार 3 शाही स्नान और पहली बार 3 पर्व और 4 प्रमुख स्नान होंगे। इस सदी में भी 9 सिंहस्थ मनाए जाएंगे। 
20वीं सदी का पहला सिंहस्थ 1909 में व आखिरी सिंहस्थ 1992 में मनाया गया था। इसके बीच में दुसरा 1921 में, तीसरा 1933 में, चौथा 1945 में, पांचवां 1956 व छठा 1957 में हुआ था। इसके बाद सातवां 1969, आठवां 1980 में मनाया गया था। 
 
यह सदी इसलिए भी खास रही, क्योंकि इसमें सन् 1956 व सन् 1957 में एक के बाद एक लगातार 2 वर्ष सिंहस्थ मनाया गया था। 
 
21वीं सदी में पहला सिंहस्थ 2004 में मनाया गया था और 2016 में इस सदी का दुसरा सिंहस्थ हम मनाने जा रहे हैं। इसके बाद सन् 2028, 2040, 2052, 2064, 2076, 2088 और 21वीं सदी का अंतिम सिंहस्थ सन् 2100 में आयोजित होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi