suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंहस्थ की स्मृति संजोएं, बनवाएं अपनी डाक टिकट

Advertiesment
डाक टिकट
300 रुपए में मिल रही हैं पसंदीदा फोटो की 12 डाक टिकटें
 
उज्जैन। सिंहस्थ-2016 में जो नवीन जन सुविधाएं विकसित हुई हैं, उनका लाभ लेने में लोगों की रुचि भी बढ़ती जा रही है। मंगलनाथ जोन में भारतीय डाक विभाग की ओर से सिंहस्थ मेला डाकघर में एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है।



 
इसमें 'माय स्टाम्प' का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। श्रद्धालु 300 रुपए के व्यय पर एक स्टाम्प के रूप में सिंहस्थ-2016 की यादों को अपने साथ सदैव रख सकेगा।
 
कुल 12 डाक टिकटों की शीट सिंहस्थ के कलात्मक मोनो के साथ उपलब्ध करवाई जा रही है। डाक टिकट पर अपना फोटो छपवाने के इच्छुक श्रद्धालु इस काउंटर पर पहुंच रहे हैं।
 
उज्जैन सिंहस्थ की यादें संजोने का यह एक सस्ता और सुलभ तरीका है। इस काउंटर पर डाक योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।

webdunia



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi