Publish Date: Sat, 07 May 2016 (13:55 IST)
Updated Date: Sat, 07 May 2016 (15:49 IST)
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने शनिवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। जसोदा बेन सिंहस्थ महाकुंभ के लिए उज्जैन आई थीं। इसी क्रम के वे महाकाल के दर्शन करने भी पहुंची।
बताया जाता है कि उनके साथ परिवार के 4-5 लोग भी थे। जसोदा ने लाइन में लगकर नंदी हाल में महाकाल के दर्शन किए। गौरतलब है सिंहस्थ के दौरान महाकाल मंदिर में वीआईपी के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था नहीं है।
दूसरी ओर 12 से 14 मई तक उज्जैन के निनोरा में होने वाले वैचारिक महाकुंभ में भाग लेने के लिए नरेन्द्र मोदी 14 मई को उज्जैन पहुंचेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार वे क्षिप्रा में डुबकी नहीं लगाएंगे, जबकि 2004 के सिंहस्थ में उन्होंने क्षिप्रा में काफी देर तक स्नान किया था।