Publish Date: Fri, 11 Mar 2016 (16:28 IST)
Updated Date: Fri, 11 Mar 2016 (16:53 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में अगले माह गर्मी के दिनों में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व में उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है।
प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कल यहां बताया कि देश में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सिंहस्थ मेला क्षेत्र में धूल की समस्या से निजात पाने के लिए एक विशेष प्लास्टिक पॉलीमर का छिड़काव किया जाएगा। इस तकनीक के उपयोग से उस स्थान से धूल उड़ना बन्द हो जाती है।
मेला क्षेत्र में धूल के गुबार से मुक्त रखने के लिए ग्लोबल रोड टेक्नालॉजी का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए प्रायोगिक तौर पर कम्पनी ने मंगलनाथ क्षेत्र में करीब 100 मीटर लम्बी और 80 मीटर चौड़ी सड़क पर छिड़काव किया गया। इससे उस क्षेत्र में धूल का उड़ना बिलकुल बन्द हो गया है।
इस टेक्नालॉजी के उपयोग करने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। इस टेक्नालॉजी का सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में उपयोग किए जाने पर विचार किया जाकर अन्तिम निर्णय लिया जाएगा। (वार्ता)