suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंहस्थ क्षेत्र में चैतन्य हुई 121 फुट ऊंची अगरबत्ती

Advertiesment
Simhastha-2016
उज्जैन। सिंहस्थ के मद्देनजर गुजरात में तैयार कर उज्जैन भेजी गई 121 फुट ऊंची अगरबत्ती को आवाहन अखाड़े में चैतन्य किया गया है। पूरे सिंहस्थ अवधि तक यह अगरबत्ती वातावरण को सुगंधित करेगी।
सिदावल मार्ग पर रविवार शाम को 121 फुट की अगरबत्ती को आवाहन अखाड़े के आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. शिवेंद्रपुरीजी ने प्रज्जवलित किया। यह अगरबत्ती बड़ोदरा के महंत हठयोगी भोलागिरिजी बापू ने तैयार करवाई है।
 
पांच हजार किलो की यह अगरबत्ती उन्होंने घी, दूध, गोबर, गोमूत्र, 27 प्रकार की जड़ी-बूटियों आदि द्रव्य से गुजरात में तैयार करवाई थी। बाद में उसे ट्राले के माध्यम से उज्जैन लाया गया था।
 
भोलागिरिजी बापू के शिष्य महाकालगिरिजी और आकाशगिरिजी ने बताया कि बापूजी गौमाता की रक्षा के लिए एक हाथ ऊंचा रखने की तपस्या करते आ रहे हैं। अगरबत्ती प्रज्जवलन से भी वे गौरक्षा का संदेश देना चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi