shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सत्यमित्रानंद को इंग्‍लैंड जैसी लगी 'उज्जयिनी'

Advertiesment
Simhastha 2016
उज्जैन। देश के हरिद्वार में स्थित भारत माता मंदिर के स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने यहां कहा कि मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जयिनी (उज्जैन) बहुत कुछ बदल गई है। उज्जैन शहर अभी इंग्‍लैंड जैसा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन में बहुत काम किया है जिससे शहर सुन्दर दिखने लगा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री पारस जैन एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्रि सिंह, मप्र राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन ने बुधवार शाम को स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 
 
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने जब रात में उज्जैन में प्रवेश किया, तब यहां की सुन्दरता, टिमटिमाती रोशनी, अच्छी सड़कें देखने को मिलीं और ऐसा लगा मानों हम इंग्‍लैंड आ गए। स्वामीजी ने भगवान की तस्वीरें जनप्रतिनिधियों को भेंट की। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi