Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंहस्थ में दर्शन एवं स्नान सुलभ, धन्य है मध्यप्रदेश

Advertiesment
Simhastha Kumbh 2016 Ujjain Mahakaleshwar temple
महाकालेश्वर मंदिर एवं रामघाट पर दर्शन एवं स्नान बड़ी सुलभता से हो रहे हैं। श्रद्धालु स्वयं कतारबद्ध होकर महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे है। रामघाट के निकट दत्त अखाडा एवं नृसिंह घाट पर भी स्नानार्थियों की बड़ी भीड़ के बावजूद भक्तगण एवं दर्शनार्थी बड़े आराम से स्नान एवं दर्शन कर रहे हैं।
 
दिल्ली से आए भक्त रामस्वरूप गुप्ता का कहना है कि इतने बड़े महाकुम्भ में वे एक नहीं तीन-तीन बार दर्शन एवं स्नान कर चुके हैं। उन्होंने आनंदित होकर कहा कि मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से आये हुए, श्रद्धालुओं के लिये व्यवस्था बहुत ही बढ़िया ढंग से की है। 
 
महाकाल मंदिर में लम्बी कतार के बावजूद आराम से दर्शन किये। उन्होंने बताया कि शिप्रा में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है। शिप्रा नदी में पूजा-सामग्री, फूल-पत्र तुरन्त नदी के बाहर करने के लिये एक तैराक दल अपनी सेवायें दे रहा है। जिससे नदी के पानी की साफ-सुथरा बना हुआ है।
 
गुप्ता अपने परिवार के साथ है जिसमें उनकी 90 वर्षीय मां भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने से पहले अपनी मां की चिंता थी कि इतनी बड़ी भारी भीड़ में बुजुर्ग मां को कैसे स्नान एवं दर्शन करा पाएंगे। यहां की व्यवस्था देखकर वे बहुत प्रसन्न हैं। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा 'धन्य हो मध्यप्रदेश'। पूरा महाकाल झोन भक्तों के उत्साहपूर्व वातावरण से सराबोर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi