Publish Date: Tue, 26 Apr 2016 (22:25 IST)
Updated Date: Tue, 26 Apr 2016 (22:27 IST)
उज्जैन। सिंहस्थ के दौरान वीवीआईपी व्यवस्था से हटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के दौरे कर रहे है। मंगलवार को वे सपत्निक महाकाल मंदिर पहुंचे और बेरिकेट्स में खड़े रहकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
इससे पहले शिवराज सिंह शाही स्नान के दिन भी आम आदमी की तरह स्नान करने गए थे। मंगलावर को शिवराजसिंह व उनकी पत्नी साधना सिंह स्वामी अवधेशानंदजी के कैम्प में चल रही मोरारी बापू की रामकथा सुनने आए थे।
इससे पहले वे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गए थे। यहां मुख्यमंत्री को टनल के रास्ते मंदिर में ले जाया गया। उसके बाद वे बैरिकेट्स में दर्शन के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने वही खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सत्ता के 15 सालो में यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री ने बैरिकेट्स में खड़े होकर दर्शन किए हैं।