Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंहस्थ से लौट रहे दो संतों की दुर्घटना में मौत

Advertiesment
Simhastha 2016 monk dead
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले से उत्तरप्रदेश के वृंदावन लौट रहे वहां के दो संतों की गुना में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
 
संतों का वाहन सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी खासा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
 
म्याना थाना प्रभारी चंद्रकांत दीक्षित के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में वृंदावन निवासी संत गोविन्दशरण (57) एवं बाबा पप्पू पाठक (47) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
हादसे के बाद संतों के वाहन चालक मुरैना निवासी रवि मिश्रा (44) को गंभीर रुप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
 
संत गोविन्दशरण वृंदावन के रमनरेती आश्रम के प्रमुख बताए जा रहे हैं। पाठक उनके प्रमुख शिष्य थे। दोनों कुंभ मेले में भंडारा कराने के बाद अपने आश्रम लौट रहे थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए, कुंडली के बारह भाव में चंद्रमा का फल