Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर, जानिए किस राशि का होगा भाग्योदय

हमें फॉलो करें सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर, जानिए किस राशि का होगा भाग्योदय
, शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (14:22 IST)
Solar Eclipse 2021 : वर्ष 2021 में पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था, जो कि वलयाकार था। अब इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को लगेगा। इस दिन शनि अमावस्या भी रहेगी। ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर ( Effect of solar eclipse on zodiac signs 2021 ) शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। इनमें से 6 पर शुभ और 6 राशियों पर अशुभ प्रभाव माना गया है।

 
 
इन 6 राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण : 1.वृषभ, 2.मिथुन, 3.सिंह, 4.कन्या, 5.मकर, 6.कुंभ।
 
इन 6 राशियों के लिए अशुभ है सूर्य ग्रहण : 1.मेष, 2.कर्क, 3.तुला, 4.वृश्‍चिक, 5.धनु, 6.मीन
 
इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय : 1.सिंह, 2.मकर और 3.कुंभ।
 
 
सूर्य ग्रहण 2021 का 12 राशियों पर प्रभाव ( Surya grahan 2021 ka 12 rashiyon par prabhav )
 
1. मेष (Aries): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण अभुभ माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। घटना-दुर्घटना और बीमारी से बचना होगा। खानपान पर ध्यान देना होगा।
2. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए ये यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और नौकरीपेशा हैं तो उन्नती होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
3. मिथुन (Gemini): आपकी रा‍शि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और अटके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। विवादों से छुटकारा मिलेगा।
 
4. कर्क (Cancer): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। आपको हर तरह के वाद-विवाद से बचना होगा। बच्चों को लेकर आपके मन में तनाव रहेगा। परिवार में कलह हो सकती है।
webdunia
solar eclipse 2021
5. सिंह (Leo): अपकी राशि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
6. कन्या (Virgo): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और साथियों का आपको सहयोग भी मिलेगा। आपके आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी।
7. तुला (Libra): आकी राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रहने वाला है। आपको इस दौरान वाद-विवाद से बचना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा और मानसिक नियंत्रण रखना होगा।
 
8. वृश्चिक (Scorpio): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान आपका मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
 
9. धनु (Sagittarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। आपकी भागदौड़ के साथ ही आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। धन का नुकसान होगा।
 
10. मकर (Capricorn): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगा। 
 
11. कुंभ (Aquarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभफलदायी है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
12. मीन (Pisces): आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं और घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है।
 
Disclaimer : इस लेख में निहित जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं से संग्रहित की गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसके लिए किसी ज्योतिष से संपर्क करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कवच का पाठ मिलेगा आरोग्य का शुभ वरदान