Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण कब, कैसे, क्यों, कहाँ, कितनी देर और क्या करें

हमें फॉलो करें SuryaGrahan
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (14:56 IST)
SuryaGrahan
Solar Eclipse 2022: वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा या कब है। यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और किस समय लगेगा यह सूर्य ग्रहण। आओ जानते हैं सूर्य ग्रह की तारीख और समय।
 
 
किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 Timings In India ) : वर्ष 2022 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनि अमावस्या 2022 पर लगेगा।
 
सूर्य ग्रहण कब : 30 अप्रैल 2022 शनिवार के दिन भारतीय समय के अनुसार रात 12:15 से प्रारंभ होगा। जहां दिखाई देगा वहां का समय दोपहर 12.15 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 04.07 मिनट पर समाप्त होगा।
 
सूर्य ग्रहण कितनी देर : करीब 4 घंटे तक रहेगा।
 
सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा : दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर क्षेत्र। 
 
सूर्य ग्रहण का समय : भारतीय समय के अनुसार रात 12:15 से प्रारंभ होगा। स्थानीय समयानुसार इसके समय में अंतर रहेगा।
 
 
सूर्य ग्रहण कैसे और क्यों : सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा के आ जाने से सूर्य ग्रहण होता है। तब चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इस दौरान सूर्य का कुछ हिस्सा या पूरा चंद्रमा से ढक जाता है।
 
क्या करें : ग्रहण के पश्चात ही भोजन-पानी ग्रहण करें। ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें। ग्रहण के बाद स्नान, दान करें। ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
webdunia
SolarEclipse

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?