Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 (16:00 IST)
Updated Date: Fri, 29 Dec 2023 (16:04 IST)
Surya grahan kab hai 2024: वर्ष 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण रहेगा। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा और दूसरे सूर्यग्रहण 18 सितंबर बुधवार को रहेगा।
वर्ष 2024 में पड़ने वाले ग्रहण:
1. खग्रास सूर्य ग्रहण : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा
2. खंडग्रास चंद्र ग्रहण : 18 सितंबर बुधवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा।
3. कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण : 2 अक्टूबर बुधवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा।
खग्रास सूर्य ग्रहण 2024 :-
-
8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा खग्रास सूर्य ग्रहण जो भारत में नहीं दिखाई देगा।
-
इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
-
यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन मध्यरात्रि में 01:25 बजे होगा।
-
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 25 मिनट रहेगी।
-
यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।
कहां दिखाई देगा यह खग्रास सूर्य : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देगा।