Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्रिपुरा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का इस्तीफा, लेंगे BJP सरकार में मंत्री पद की शपथ

टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं

Advertiesment
Animesh Debbarma resigns as Leader of Opposition in Tripura Assembly
Animesh Debbarma resigns : टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा (Animesh Debbarma) ने गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वे पार्टी के एक और विधायक बृषकेतु देबबर्मा (Brishketu Debbarma) के साथ राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार में मंत्री के रूप में गुरुवार को अगरतला में शपथ लेंगे। टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं।

 
टिपरा मोथा के 13 विधायक : अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। पार्टी भाजपा की सहयोगी के रूप में सरकार में शामिल होगी और उसे 2 मंत्री पद दिए जाएंगे। कुछ दिन पहले ही टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली में राज्य के मूल निवासियों के सभी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।

 
त्रिपुरा सरकार में माणिक साहा समेत 9 मंत्री : त्रिपुरा सरकार में इस समय मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 9 मंत्री हैं। नियमों के अनुसार राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। अनिमेष देबबर्मा ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वे मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन जाएंगे। इस समय राज्य से बाहर प्रवास कर रहे टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्युत देबबर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, पूर्वोत्तर की 25 में से 22 लोकसभा सीटें जीतेगी NDA