Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैंने दांत से काटा नहीं था-सुआरेज

Advertiesment
हमें फॉलो करें लुईस सुआरेज
रियो डि जेनेरियो , रविवार, 29 जून 2014 (14:45 IST)
FILE
रियो डि जेनेरियो। उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने जोर देते हुए कहा कि वे संतुलन खो बैठे थे और उन्होंने इटली के डिफेंडर जार्जियो चिएलिनी को दांत से नहीं काटा था।

फीफा की इस घटना पर रिपोर्ट के अनुसार सुआरेज ने यह बयान दर्ज कराया है। इस घटना ने उन्हें विश्व कप से बाहर कर दिया।

लेकिन फीफा के अनुशासनात्मक आयोग ने 27 वर्षीय सुआरेज को 4 महीनों के लिए सभी फुटबॉल गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया। आयोग ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसने जानबूझकर ऐसा किया था, जबकि इसके लिए उसे उकसाया भी नहीं गया था।

सुआरेज का आयोग को दिया बयान भी उनकी रिपोर्ट में शामिल है। इसके अनुसार सुआरेज ने कहा कि मैं अपना संतुलन खो बैठा और अपने प्रतिद्वंद्वी (चिएलिनी) पर गिर गया।

उन्होंने कहा कि उस समय मेरा चेहरा (चिएलिनी) को हिट कर गया और जिससे उनके हल्की-सी खरोंच लग गई और मेरे दांत में तेज दर्द हुआ।

सुआरेज ने कहा कि किसी भी तरह से दांत से काटने की घटना नहीं हुई जिसे दांत से काटने या दांत से काटने का प्रयास कहा जा रहा है।

पिछले मंगलवार को ग्रुप डी के इस मैच में उरुग्वे ने इटली को 1-0 से पराजित किया और इस घटना की टीवी वीडियो में चिएलिनी के कंधे पर दांत से काटने का निशान साफ दिख रहा था। सुआरेज पर इससे पहले भी ‘बाइटिंग’ के लिए दो बार प्रतिबंध लग चुका है।

फीफा आयोग ने गुरुवार को सुआरेज पर किसी भी फुटबॉल गतिविधि से 4 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उन्हें 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी प्रतिबंधित कर दिया। उन पर 1,00,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना लगाया गया।

उरुग्वे सरकार और फुटबॉल संघ ने इस प्रतिबंध पर नाराजगी व्यक्त की है, लेकिन अनुशासनात्मक आयोग ने सुआरेज की घटना पर स्पेनिश में अपनी अंतिम रिपोर्ट दी है, जो मीडिया में लीक हो गई।

इसके अनुसार यह अपराध सीधे विपक्षी खिलाड़ी के खिलाफ किया गया था, जबकि गेंद को लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ था और यह जान-बूझकर और उकसाए बिना किया गया था।

इसके मुताबिक इसमें जान-बूझकर विपक्षी खिलाड़ी को दांत से काटकर शारीरिक चोट पहुंचाई गई, जो फुटबॉल में नहीं होता है और निश्चित रूप से यह घटना ‘फेयरप्ले’ और खेल के नैतिकता के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।

सुआरेज ने शनिवार को अपने प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। वे स्वदेश लौटने के बाद अपने परिवार के साथ हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मैं और मेरा परिवार आपका शुक्रगुजार है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi