कपीश दुबे
अपने टेनिस कॅरियर का 51वाँ और ग्रैंड स्लैम स्पर्धा का 12वाँ खिताब अंततः रोजर फेडरर ने यूएस ओपन में पा लिया। वे फाइनल में पहुँचे और सर्बियाई युवा नोवाक जोकोविच को पराजित कर दिया।
यह उनके कॅरियर का 78वाँ तथा ग्रैंड स्लैम का 14वाँ फाइनल रहा। 8 अगस्त को अपनी उम्र की 26वीं मंजिल पाने वाले फेडरर का अंदाजे-बयाँ काबिले तारीफ है।
कॅरियर फेडरर का : 4 फरवरी 2001 को इटली के शहर मिलान में जूलियन बॉटर के खिलाफ फेडरर ने अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज की थी और न्यूयॉर्क (यूएस ओपन) उन्हें दिला जाता है 51वाँ खिताब, जहाँ उनके प्रतिद्वंद्वी थे नोवाक जोकोविच।
6 वर्ष 7 माह के अपने इस खिताबी सफर में फेडरर ने 12 ग्रैंड स्लैम स्पर्धाएँ, 3 मास्टर्स कप, 14 मास्टर्स श्रृंखला और 22 एटीपी टूर खिताब जीते हैं। अगर 'सतहों' की बात करें तो उन्हें ये खिताबी विजयें 34 हार्ड, 9 ग्रास, 6 क्ले और 2 कॉरपेट 'सतहों' पर प्राप्त हुई हैं।
फेडरर के 51 खिताब : ग्रैंड स्लैम खिताब (12) ऑस्ट्रेलियन ओपन-वि.मरात साफिन 2004, मार्कोस बैगडेटिस बगदातिस 06 तथा फर्नांडो गोंजालेज 07। विम्बल्डन- वि. सार्क फिलिपाउसिस 03, एंडी रॉडिक 04, एंडी रॉडिक 05, राफेल नडाल 06, राफेल नडाल 07। अमेरिकी ओपन- वि. लेटन हैविट 04, आंद्रे अगासी 05, एंडी रॉडिक 06 तथा नोवाक जोकोविच 07। इन खिताबों के संदर्भ में फेडरर ने ऑस्ट्रेलियाई रॉय एमर्सन की बराबरी कर ली है।
कॅरियर में 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके पीट सम्प्रास ही उनसे आगे हैं। फ्रेंच ओपन 2006-07 में नडाल से पराजित व उपविजेता।
एटीपी मास्टर्स श्रृंखला के 14 खिताब : वि. मारात साफिन, हैम्बर्ग 2002। वि. टिम हेनमैन, इंडियन वेल्स, वि. गुइले मो कोरिया, हैम्बर्ग, वि. एंडी रॉडिक, टोरंटो 2004। वि. लेटन हैविट, इंडियन वेल्स, राफेल नडाल, मियामी, रिचर्ड गास्कट, हैम्बर्ग एवं एंडी रॉडिक, सिनसिनाटी 2005। वि. जेम्स ब्लैक, इंडियन वेल्स, इवान ल्युबिसिक, मियामी, रिचर्ड गास्कट, टोरंटो, फर्नांडो गोंजालेज, मैड्रिड 2006। वि. राफेल नडाल, हैम्बर्ग तथा जेम्स ब्लैक, सिनसिनाटी 2007। फेडरर मास्टर्स श्रृंखला में 6 बार उपविजेता भी रहे हैं।
22 खिताब एटीपी टूर के : जूलियन बॉटर के खिलाफ मिलान (इटली) में कॅरियर का पहला खिताब 2001। वि. जुआन इग्नासियो (सिडनी), जिरी नोवाक (विएना) 2002। वि. योनास- बोर्कमैन (मार्सेल्स), जिरी नोवाक (दुबई), जे. निमीनेन (म्यूनिख), निकलस-किफर (हाले) एवं वि. कार्लोस मोया (विएना) 2003। वि. फेलिसियानो लोपेज (दुबई), मार्डी फिश (हाले), इगोर आंद्रीव (गस्ताद), एंडी रॉडिक (बैंकाक) 2004।
इवान-ल्युबिसिक के खिलाफ हार्ड कोर्ट पर फेडरर ने जनवरी-फरवरी 2005 में दोहा, रॉटरडम व दुबई में तीन खिताब जीते, वि. मारात साफिन (हाले) व एंडी मरे (बैंकाक) 2005। वि. जी. मोनफिल्स (दोहा), टॉमस बार्डिच (हाले), टिम हेनमैन (टोकियो) व फर्नांडो गोंजालेज (बासेल) 2006। 2007 में वि. मिखाइल युजिन, दुबई में खिताब पाया।
फ्रॉडिक को फेडरर ने सर्वाधिक 6 बार खिताबी द्वंद्व में पराजित किया है। दो बार विम्बल्डन फाइनल (2004-05), एक बार यूए ओपन (2006) के अलावा फेडरर ने एंडी रॉडिक से टोरंटो, बैंकॉक व सिनसिनाटी में खिताब छीने हैं। ये द्वंद्व चार बार हार्ड कोर्ट व दो बार ग्रास कोर्ट पर हुए हैं।
राफेल नडाल, इवान ल्युबिसिक को चार-चार तथा साफिन, हैविट, फर्नांडो गोंजालेंज व जेम्स ब्लैक को उन्होंने तीन-तीन बार हराते हुए अपने खिताबों में वृद्धि की है। रही बात युगल स्पर्धाओं की तो फेडरर 11 युगल फाइनल खेलकर सात बार विजेता बने हैं। और अब तक 51 के बावजूद फेडरर का सफर जारी है। उम्र और वक्त दोनों उनके पक्ष में।
तीन मास्टर्स कप : 2003 ह्यूस्टन में आंद्रे अगासी, 2004 ह्यूस्टन में ही लेटन हैविट तथा 2006 शंघाई में जेम्स ब्लैक के खिलाफ फेडरर ने मास्टर्स कप जीता। 2005 में शंघाई में वे डेविड नाल बेंडियन से पराजित होकर उपविजेता रहे।