Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अन्ना उशेनिना बनी विश्व महिला शतरंज चैंपियन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अन्ना उशेनिना
खांटी मानियस्क (रूस) , रविवार, 2 दिसंबर 2012 (10:31 IST)
FILE
यूक्रेन की अन्ना उशेनिना ने महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने टाईब्रेक में बुल्गारिया की एंतोनेता स्टेफनोवा को हराया। साधारण बाजियों में 2-2 से बराबर रहने के बाद टाईब्रेक का सहारा लेना पड़ा जिसमें उशेनिना ने रैपिड समय नियंत्रण के तहत खेली गई दूसरी बाजी में जीत दर्ज की। इससे पहले पहली बाजी ड्रॉ छूटी थी।

उशेनिना को खिताब जीतने पर 60 हजार डॉलर का इनाम मिला। वह अगले साल चीन की यिफान होउ से अगली विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला भी खेलेंगी। इस साल के शुरू में विश्वनाथन आनंद और बोरिस गेलफेंड के बीच भी पुरुष विश्व चैंपियनशिप की बाजी रैपिड टाईब्रेक तक पहुंची थी, जिसमें भारतीय स्टार ने जीत दर्ज की थी।

ठीक उसी तरह से महिला चैंपियनशिप में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस चैंपियनशिप में कुल 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें भारतीय चुनौती सेमीफाइनल में समाप्त हो गई थी। भारत की डी हरिका अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही थीं, जहां उन्हें स्टेफनोवा ने हरा दिया था।

दुनिया की नई महिला विश्व चैंपियन उशेनिना ने जीत के बाद कहा कि मुकाबला काफी रोमांचक रहा लेकिन हम बहुत थक गई थी और इस वजह से कई गलतियां हुई। उन्होंने कहा, ‘टाईब्रेक की पहली बाजी में सफेद मोहरों से खेल रही एंतोनेता की स्थिति बेहतर थी लेकिन मैंने उसे ड्रॉ करवाया। दूसरी बाजी में एंतोनेता की स्थिति खराब नहीं थी लेकिन उनके पास समय की कमी थी और ऐसे में उनका रक्षण गड़बड़ा गया और मुझे जीत का मौका मिल गया।’

उशेनिना की जीत से यूक्रेन में महिला शतरंज में भारी बदलाव आएगा लेकिन भारत की कोनेरू हंपी और डी हरिका को यह खिताब जीतने के लिए अभी दो साल का इंतजार करना होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi