Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईएचसी नया नाम होगा 'हॉकी इंडिया'

Advertiesment
हमें फॉलो करें आईएचसी नया नाम होगा 'हॉकी इंडिया'
हैदराबाद (वार्ता) , शुक्रवार, 18 जुलाई 2008 (21:42 IST)
भारत में हॉकी की नियामक संस्था के रूप में भारतीय हॉकी परिसंघ (आईएचसी) को मान्यता देने के साथ ही भविष्य में इसका नाम बदलकर 'हॉकी इंडिया' रखने का भी फैसला किया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की अध्यक्ष एल्स वान ब्रेदा व्रीजमान ने भारतीय ओलि‍म्‍पिक संघ (आईओए) के साथ बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी।

व्रीजमान ने बताया कि एफआईएच ने भारत में हॉकी की नियामक संस्था के रूप में आईएचसी को मान्यता देने और उसे हरसंभव मदद देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय हॉकी के लिए एक नई शुरुआत है। इससे पहले भारत में हॉकी की सर्वेसर्वा के रूप में भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) का वर्चस्व था, लेकिन आईओए ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद कुछ महीने पहले उसे बर्खास्त कर दिया था।

इस दौरान भारतीय हॉकी को चलाने का दायित्व पाँच सदस्यीय तदर्थ समिति को सौंप दिया गया था। व्रीजमान ने कहा कि भारतीय हॉकी के उन्नयन के लिए शुरू की गई परियोजना आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर तदर्थ समिति चाहेगी तो एफआईएच उसे भविष्य में भी हरेक तरह की सलाह मुहैया कराएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi