Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आनंद की सनसनीखेज पराजय

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्वनाथन आनंद बिल्बाओ ग्रैंड शतरंज
बिल्बाओ (वार्ता) , शनिवार, 6 सितम्बर 2008 (23:33 IST)
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद बिल्बाओ ग्रैंड शतरंज फाइनल के चौथे राउंड में शुक्रवार को बुल्गारिया के वेसेलिन तोपालोव के हाथों 25 चालों में सनसनीखेज पराजय झेलना पड़ी।

चौथे राउंड की अन्य यात्रियों में अर्मेनिया के लेवोन एरोनियन ने यूक्रैन के वेलिसी इवांचुक को और मैग्नस कार्लसन ने तैमुर राद्जाबोव को हराया। तोपालोव अपनी जीत के बाद आठ अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। कार्लसन सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एरोनियन पाँच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एरोनियन अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों राद्जाबोव, इवांचुक और आनंद से दो अंक से आगे हैं, जो अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं।

भारतीय सुपर ग्रैंडमास्टर आनंद इस बाजी में तोपालोव के खिलाफ अपनी लय में नहीं थे। तोपालोव ने क्वींस इंडियन डिफेंस गेम में आनंद को शुरुआत से ही 'बैक फुट' पर रखा। तोपालोव पिछली बाजी में कार्लसन के खिलाफ मिली जीत से काफी उत्साह में खेल रहे थे, जबकि काले मोहरों से खेल रहे आनंद आश्चर्यजनक रूप से रक्षात्मक दिखाई दे रहे थे।

अपने प्रतिद्वंद्वी की चालों से हतप्रभ आनंद 25 चालों के बाद समर्पण कर बैठे और अस्थायी तौर पर अपनी नम्बर एक पोजीशन भी गँवा बैठे। अन्य बाजी में कार्लसन ने रादजाबोव के खिलाफ 37 चालों में आसान जीत दर्ज की। दिन की सबसे लम्बी चली बाजी एसेनियन ने इवांचुक के खिलाफ जीती, जो 70 चालों तक चली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi