Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंग्लैंड ने ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी को हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें चैंपियंस हॉकी टूर्नामेंट
मेलबोर्न , रविवार, 2 दिसंबर 2012 (18:44 IST)
FILE
इंग्लैंड ने चैंपियंस हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को यहां ओलिम्पिक चैंपियन जर्मनी को 4-1 से हराकर उलटफेर किया। इस मैच में दो आत्मघाती गोल भी हुए।

चार बार के मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ओलिंपिक रजत पदक विजेता हॉलैंड ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका जबकि पाकिस्तान ने दूसरे हाफ में 2 गोल करके बेल्जियम को 2-0 से हराया। इंग्लैंड की शनिवार को भारत के हाथों 1-3 की हार में उसके 6 खिलाड़ी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। उसने चैंपियंस ट्रॉफी में जर्मनी पर अपनी पहली जीत दर्ज की।

निकलास ग्रेल को मैच का दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण जर्मन टीम को आखिरी 15 मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। 2 गोल से पिछड़ने और 1 खिलाड़ी के बिना खेलने के कारण जर्मनी की वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगा।

इंग्लैंड की तरफ से पहला गोल एडम निक्सन ने छठे मिनट में किया। इसके बाद 4 मिनट में हैरी मार्टिन ने उसका स्कोर 2-0 कर दिया। जर्मनी को इंग्लैंड के 14वें मिनट में किए आत्मघाती गोल का फायदा मिला। विश्व हॉकी में ओलिंपिक के बाद ही आत्मघाती गोल दिए जाने लगे हैं।

पूल बी मैच में हालैंड के गोलकीपर जाप स्टोकमैन ने बेहतरीन खेल दिखाया तथा ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकरों के कई हमलों को नाकाम करके मैच गोलरहित ड्रॉ करवाया। अब दोनों टीमों के 2-2 मैचों में समान 4 अंक हैं।

पाकिस्तान पूल बी में तीसरे स्थान पर है। उसने अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि बेल्जियम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। स्ट्राइकर हसीम खान ने पाकिस्तान को 56वें मिनट में बढ़त दिलाई। उसकी तरफ से दूसरा गोल 69वें मिनट में शफकत रसूल ने किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi