Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसी और नाम पर होगा विचार-रणधीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणधीरसिंह भारतीय ओलि‍म्‍पिक संघ कोच हॉकी
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 23 सितम्बर 2008 (20:07 IST)
भारतीय ओलि‍म्‍पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने कहा कि यदि महिला महासंघ महाराज कृष्ण कौशिक को मुख्य कोच बनाए रखना चाहता है तो तदर्थ समिति पुरुष हॉकी टीम के लिए किसी अन्य के नाम पर विचार करेगी।

कौशिक को पुरुष टीम का कोच नियुक्त करने के विवादास्पद फैसले को खास तवज्जो न देते हुए रणधीर ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों टीमें महत्वपूर्ण हैं और एक ही ओलि‍म्‍पिक परिवार के अंग हैं। रणधीर ने कहा कि हमारे लिए पुरुष और महिला हॉकी टीम एक ही ओलि‍म्‍पिक परिवार का हिस्सा हैं। वह हमारे दो भाग हैं।

यदि महिला हॉकी कौशिक को बनाए रखना चाहती है तो हमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दोनों स्पर्धाओं में ओलि‍म्‍पिक स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। हम निश्चित तौर पर उनके महिला हॉकी हितों के खिलाफ नहीं जाएँगे।

कौशिक को पिछले सप्ताह ही आईओए की तदर्थ समिति ने 2010 एशियाई खेलों तक पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया था, लेकिन महिला हॉकी महासंघ की सचिव अमृत बोस ने इसे गैरकानूनी बताया था, क्योंकि कौशिक का आईडब्ल्यूएचएफ से 2012 ओलि‍म्‍पिक तक अनुबंध है। कौशिक भी बाद में महिला टीम के साथ काम जारी रखने पर सहमत हो गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi