Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गगन वर्मा शीर्ष पर पहुँचे

Advertiesment
हमें फॉलो करें गगन वर्मा शीर्ष गोल्फ
नई दिल्ली (वार्ता) , मंगलवार, 9 सितम्बर 2008 (10:57 IST)
मशहूर गोल्फर गगन वर्मा एलजी इंडियन अमेच्योर गोल्फ टूर ऑफ ऑर्डर ऑफ मेरिट की जारी ताजा सूची में शीर्ष स्थान पर पहुँच गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ऐसनहावर ट्राफी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गगन पिछले महीने दिल्ली गोल्फ कोर्स में एलजी नादर्न इंडिया अमेच्योर में आयोजित टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें अच्छे खासे अंक मिले, जिससे उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। गगन के दूसरे नंबर पर मौजूद सौरभ बहुगुणा से 22.5 अंक ज्यादा हैं।

दूसरी तरफ नादर्न इंडिया ओपन अमेच्योर के विजेता राशिद खान 21वें स्थान से छह स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुँच गए हैं, लेकिन अभिषेक झा दो स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। विक्रम राणा और एचएस कंग क्रमशः चौथे और पाँचवें स्थान पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi