Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीरंदाजी कोचों को साई में अनुमति नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय तीरंदाजी संघ
कोलकाता (भाषा) , बुधवार, 8 अप्रैल 2009 (18:02 IST)
भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने कहा कि दो कोरियाई तीरंदाजी कोचों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पूर्वी केंद्र में ठहरने की अनुमति नहीं दी गई जहाँ 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स भी होंगे।

एएआई महासचिव परेश नाथ ने बयान में कहा कि साइ में मामला काफी गरमा गया था। कारण कि दो कोरियाई कोचों चाइ हांग जी (सेना खेल संस्थान पुणे) और ली वांग वी (मित्तल चैंपियन्स ट्रस्ट) को सोमवार से साई गेस्ट हाउस में ठहरने की अनुमति नहीं दी गई।

दोनों कोच यहाँ विश्व कप और तेहरान में होने वाली दूसरी एशियाई ग्रांप्री के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल्स देखने के लिए आए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि ट्रायल्स गुरुवार से शुरू होंगे तथा वर्तमान कोच लालराम सांगा के कल तक यहाँ पहुँचने की संभावना है लेकिन यहाँ उनके ठहरने के लिए इंतजाम नहीं है।

साइ के रवैए से नाराज मुखर्जी ने कहा कि इस सच्चाई के बावजूद कि नई दिल्ली में 25 मार्च को खेल अधिकारियों के साथ संचालन समिति की बैठक में इंतजामों को मंजूरी दी गई थी कोचों को यहाँ तक कि भुगतान के आधार पर भी ठहरने की अनुमति नहीं दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi